
सूरजपुर के भैयाथान विकासखंड से एक तस्वीर सामने आ रही हैं,,
प्राथमिक पाठशाला जाने वाले बच्चों के सामने हर दिन एक खतरनाक चुनौती खड़ी रहती है पंचायत भवन के पास स्थित मरघेटिया नाला बारिश के दौरान उफान पर रहता है ,,पुलिया नही होने के कारण छोटे बच्चे खुद से ही नाला पार नहीं कर पाते
ऐसे में एक किसान के द्वारा बच्चों को नाला पार कराया जा रहा जो की बहुत खूबसूरत तस्वीर है ,किसान की द्वारा मासूम बच्चों को अपने कंधो पर बैठकर एक एक कर के नाला पार कराया जा रहा है ,इनकी सोच यह है की बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और वे सुरक्षित स्कूल पंहुच सकें ,,,
ग्राम पंचायत कारीमाती के परसिया पंडोपारा का पूरा मामला ,,