सूरजपुर: मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णाेद्धार, 1200 ग्रामीणों को मिला पेयजल व सिंचाई का लाभ

156 मानव दिवस के कार्य से नाले में लौटा 2 मीटर जलस्तर

सूरजपुर/16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं ग्रामीण समृद्धि के संकल्प को साकार करते हुए जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी (सारासोर) में बहने वाले पनारी नाले का मनरेगा के तहत सफलतापूर्वक जीर्णाेद्धार किया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र पाटले के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्य से क्षेत्र के 1200 से अधिक ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।

गाद सफाई और स्टॉप डेम मरम्मत से नाले को मिला नया जीवन:-
इस जीर्णाेद्धार कार्य में 156 मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। नाले की गाद की सफाई कर उसे पुनर्जीवित किया गया तथा पूर्व से निर्मित स्टॉप डेम की मरम्मत कर व्यर्थ बह जाने वाले पानी को रोका गया। इसके सुखद परिणाम सामने आए हैं कृ वर्तमान में नाले में 2 मीटर तक जलस्तर दर्ज किया जा रहा है।

पेयजल संकट हुआ दूर, 200 पशुओं की भी बुझ रही प्यास:-
जलस्तर में वृद्धि से ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी के ग्रामीणों को हैंडपंप व अन्य जलस्रोतों से सहजता से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के लगभग 200 पशुओं की पानी की आवश्यकता भी इस जलस्रोत से पूरी हो रही है। यह परिणाम मुख्यमंत्री श्री साय की उस सोच का प्रतिफल है जिसमें वे हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल और पशुपालकों को भी राहत पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं।

26 किसान कर रहे सब्जी-गेहूं का उत्पादन, बाजार में बिक्री से आमदनी भी बढ़ी:-
नाले के पुनर्जीवन का सीधा लाभ क्षेत्र के कृषकों को भी मिल रहा है। नाले के किनारे लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर 26 किसान रबी-खरीफ फसलों के साथ-साथ मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। गांव के कृषक अम्बेलाल, नंदलाल और रामधन नियमित रूप से सब्जी उत्पादन कर चंद्रमेणा के बाजार में विक्रय करते हुए अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह स्पष्ट विजन रहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण, आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में बसे किसान आत्मनिर्भर बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खेत-खलिहान तक पहुंचे। पनारी नाले का यह जीर्णाेद्धार उनकी उसी नीति का जीवंत उदाहरण है, जहां मनरेगा ने एक साथ रोजगार, जल संरक्षण और कृषि विकास के तीनों लक्ष्य साध लिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321