सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दिनांक 19.08.2026 के रात्रि में थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 16 सीएन 7570 में अवैध गांजा परसाकेेते की ओर से बचरापोड़ी जिला कोरिया की ओर जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम रघुनाथपुर चौक के पास नाकाबंदी लगाकर उक्त बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया जो बोलेरो वाहन चालक पुलिस को देखकर बस्ती की ओर भागा जिसे घेराबंदी कर ब्रम्हपुर में पकड़ा गया। पूछताछ पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उमरे आजम उर्फ नान्हू खान पिता स्व. अयुब खान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी (बचरा), थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया का होना बताया। पूछताछ उसने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा रोकवाने का प्रयास करने पर भागते समय अपने वाहन को हास्पिटल परिसर में छिपाकर वाहन को छोड़कर बाईक से लिफ्ट लेकर भाग रहा था और उक्त वाहन में गांजा है। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची जहां उसके निशानदेही पर 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये है।
पुलिस ने गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी),(आईआई),(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, सुप्रियन टोप्पो, पीएसआई पुलेश्वर धु्रव, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक सत्यम सिंह, हरिशचंद दास, दीपक यादव, बृजेश काशी व संतोष ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही।

नशे के विरूद्ध जारी जंग में आमजन से सहयोग की अपील।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
उन्होंने आमजन से नशे के विरूद्ध कार्रवाई के अभियान में पुलिस का साथ देने और सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के सामूहिक प्रयासों से ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321