जंगल में जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 10.05.2026 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।


सूचना पर चौकी कुदरगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा कुदरगढ़ जंगल में घेराबंदी कर पांच जुआड़ी 1. रामस्वरूप सिहं पिता रामदेव उम्र 41 वर्ष ग्राम सावांरावा 2. कन्हैया यादव पिता शिवसम्पत यादव उम्र 27 वर्ष ग्राम इंदरपुर 3. रामबिलास पिता भागीरथी चेरवा उम्र 36 वर्ष ग्राम सुंदरपुर 4. राजेश सिंह पिता नवल सिहं उम्र 22 वर्ष ग्राम सावांरावा 5. अंगद कुमार पिता लाल साय देवागन उम्र 29 वर्ष ग्राम कुदरगढ़ को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 22 हजार 800 रूपये जप्त किया गया। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कुदरगढ़ अमरेश सिंह, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, अनार सिंह, आलम सिंह, नरसिंग यादव, शौकीलाल चौहान व परमेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321