कलेक्टर ने जनपद पंचायत भैयाथान का किया सघन भ्रमण, डुमरिया तालाब का किया अवलोकन

– मनरेगा अंतर्गत स्टॉप डेम के पास नाला सफाई, डबरी निर्माण एवं सीएसआर मद से तालाब गहरीकरण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

– महतारी वंदन योजना अंतर्गत की जा रही ई-केवायसी प्रक्रिया का कलेक्टर ने स्वयं किया अवलोकन

सूरजपुर/23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने ‘सुशासन तिहार‘ अंतर्गत चल रही तैयारियों का जायजा लिया और प्राप्त आवेदनों का अवलोकन भी किया। उन्होंने मनरेगा एवं सीएसआर मद से चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम डुमरिया में सीएसआर (कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) मद से निर्माणाधीन तालाब का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि तालाब निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएसआर मद से होने वाले कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए तथा इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तालाब निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सिंचाई एवं निस्तारी हेतु जल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।


इसके साथ ही कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मसिरा, भैयाथान, रजबहर, तेलगाँव, राजकिशोर नगर एवं बरपारा का भ्रमण कर सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों की प्रकृति, संख्या एवं उनके निराकरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर पात्रतानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने गाँवों में नियमित मुनादी कराने तथा आवेदन प्राप्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत रजबहर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित स्टॉप डेम के समीप चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
ग्राम पंचायत तेलगाँव में कलेक्टर ने मनरेगा के अंतर्गत हितग्राही श्री रजलाल पिता श्री प्रेम साय की भूमि पर निर्माणाधीन डबरी कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हितग्राही मूलक कार्यों से ग्रामीण कृषकों की आय में वृद्धि होती है तथा सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।
कलेक्टर ने सीएसआर (कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) मद से संचालित तालाब गहरीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएसआर मद से होने वाले कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए तथा इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तालाब गहरीकरण कार्य को समय पर पूर्ण कराने पर बल दिया, ताकि ग्रीष्मकाल में ग्रामीणों को निस्तारी एवं सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।
ग्राम पंचायत तेलगाँव स्थित सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं उपस्थित रहकर हितग्राही श्रीमती केवलिया पति श्री हरक लाल का महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने सीएससी संचालक को निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों की ई-केवायसी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचाना प्रशासन का दायित्व है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं मांगों से अवगत हुए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे सुशासन तिहार में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें एवं अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन निर्भय होकर प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा,एसडीएम श्रीमती चांदनी कंवर सहित जनपद पंचायत भैयाथान के अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321