अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई रू 4 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

सूरजपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध कारोबार तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19.07.2026 को थाना प्रतापपुर पुलिस द्वारा ग्राम गोटगवां में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अम्बिकापुर की ओर से बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर वाहन की डिक्की एवं उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 8 किलो 305 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रमेशचन्द्र पिता राजाराम निषाद, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम राघौपुर, थाना कमासिन ब्लाक, जिला बांदा (उत्तरप्रदेश) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था।
पुलिस ने मौके से बरामद 8 किलो 305 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश एवं पतासाजी की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक विवेक खलखो, पीएसआई सम्पत मरावी, विकास गजेन्द्र, प्रधान आरक्षक अलबिनुस तिर्की, विनोद परीड़ा तथा आरक्षक नौशाद, प्रकाश साहू एवं राजेश तिवारी की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321