अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बिना अभिवहन पास के 6 वाहन जब्त

सूरजपुर/ 09 जुलाई 2026/ कलेक्टर जिला सूरजपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
विगत 08 जुलाई 2026 को खनि अमला सूरजपुर द्वारा तहसील सूरजपुर के थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत छठघाट से सरस्वतीपुर मार्ग पर वाहन जांच के दौरान खनिज गिट्टी (निम्न श्रेणी चूना पत्थर) से भरी एक हाइवा बिना अभिवहन पास के परिवहन करते हुए पाई गई। उक्त वाहन को खनिज सहित जब्त कर पुलिस चौकी बसदेई की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 09 जुलाई 2026 को तहसील प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम खड़गंवाकला में डम्पयार्ड से बिना अभिवहन पास के खनिज रेत का परिवहन करते हुए कुल पांच टिपर वाहनों को जब्त किया गया। सभी प्रकरणों में अवैध खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर वाहनों को पुलिस चौकी खड़गंवाकला के सुपुर्द किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खनि अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321