
सूरजपुर के अजबनगर में NH राष्ट्रीय राजमार्ग पर Nexa Showroom के पास बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अचानक एक विशाल पेड़ कार के ऊपर जा गिरा।
पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पेड़ को हटाने की कार्रवाई जारी है।