
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 17-18 जनवरी 2026 को सूरजपुर जिले के 2 दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम चुनगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर पुलिस के स्टाल का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को हेलमेट पहनाकर संदेश दिया कि हेलमेट हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। उन्होंने सूरजपुर पुलिस की यातायात जन जागरूकता अभियानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहने और जिम्मेदार नागरिक बनें, क्योंकि हेलमेट सड़क हादसे में आपकी जान बचा सकता है।