कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, अव्यवस्था पर समिति प्रबंधक को नोटिस

सूरजपुर/07 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। धान खरीदी केंद्र परशुरामपुर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को पुराने धान को बिक्री से रोकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं बाहरी धान के अवैध खपाने की जानकारी मिले तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों के रकबा सुधार, केंद्रों में टोकन व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान उठाव की स्थिति की जांच करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उमेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल के तुरंत बाद बारदाना की सिलाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं टोकन का सत्यापन किया तथा धान की नमी मात्रा की भी जांच की। केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर उमेश्वरपुर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने मंहगई धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां टोकन सत्यापन, रकबा समर्पण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान खाद्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321