सूरजपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,,,

कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए इस दौरान मंच पर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े , जिला कांग्रेस कमेटी कि जिलाध्यक्ष, सुश्री शशि सिंह,सहित बड़े नेता मौजूद रहे,,,,

राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है किसानों के रकबे काट दिए जा रहे है वहीं वन अधिकार पट्टा में धानों की खरीदी नहीं हो रही है किसानों का भुगतान भी रोक दिया गया है और उन्हें टोकन मिलने में भी कठिनाई हो रही है ,,,

राशन कार्ड से वंचित लोगों वंचित करने काम सरकार ने किया है जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है वहीं बिजली बिल का दर बढ़ा हुआ है मनरेगा में हो रहे कार्य को बंद कर दिया गया है जिसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी,,,,

गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि गुटबाजी कमजोरी नहीं कांग्रेस की ताकत है कोई ना कोई कार्यकर्ता किसी न किसी नेता से जुड़ा ही हुआ होता है इसमें गुटबाजी वाली बात नहीं है ,,,,

उन्होंने धर्मांतरण पर हुए विवाद को लेकर कहा कि सभी लोगों को अधिकार है कि वह अपने घर वालों का अंतिम संस्कार अपने रीति-रिवाज से करें इसको लेकर जो बवाल हुआ या पुलिस का मामला था और सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए और सरकार को बताना चाहिए कि उसने इस दिशा में क्या काम कीया है ,,,,

वही गृहमंत्री विजय शर्मा को लेकर भी कहा कि उनसे प्रदेश संभल नहीं रहा है और क्राइम रेट बढ़ती जा रही है,,,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321