सूरजपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का जिला शाखा कार्यालय प्रारंभ

सूरजपुर/17 दिसंबर 2025/ जिला मुख्यालय में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला शाखा कार्यालय का विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के पश्चात कार्यालय में प्रवेश एवं कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्री बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कार्यालय स्थापना का मूल उद्देश्य मानव, जन एवं समाज सेवा है। रेडक्रॉस का यह जिला शाखा कार्यालय जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा और हरसंभव मदद तत्काल पहुंचाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर के वाइस चेयरमैन श्री ओंकार पाण्डेय ने बताया कि रेड क्रॉस कार्यालय की स्थापना से रेड क्रॉस के आधारभूत कार्यों के क्रियान्वयन में गति आयेगी। सोसाइटी के मूल मंत्र का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता व मदद की जायेगी ।
कार्यालय पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेश पैकरा, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री राजेश महलवाला, श्री शशिकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्री अजय अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु व गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321