कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण

सूरजपुर दिनांक 04 दिसंबर 2025 को कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा आज दौरा कर जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसदई, शिवप्रसादनगर, सवारवा, रामपुर तथा ओड़गी धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर खरीदी केंद्रों की व्यवस्था की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी की वर्तमान स्थिति, किसान पंजीयन, रकबा समर्पण तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो और किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही उन्होंने टोकन व्यवस्था, तौल मशीन और धान में नमी स्थिति का निरीक्षण करते हुए धान भंडारण की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321