
सूरजपुर। जिले के सोनपुर (शिवप्रसाद नगर) स्थित कोल्हूआ नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, इन चोटों के कारण और मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
अब बड़ा सवाल यह है कि नाहर सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई? फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।