भूमि विवाद में तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी।

सूरजपुर। चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर पुलिस ने भूमि विवाद के दौरान ग्राम गंगोटी निवासी प्राथी बाबी देवांगन पर लक्ष्मण देवांगन, आशीष कुमार देवांगन और राजा बाबू देवांगन के द्वारा जमीन विवाद को लेकर दिनांक 09.07.2026 को तलवार लहराकर एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 494/2026 धारा 296(बी), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार लहराकर हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी बसदेई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा बाबू देवांगन (29 वर्ष) निवासी बरबसपुरा को 10 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण में 2 नामजद अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321