पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व सामान जप्त

सूरजपुर। थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत चौकी बसदेई पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मसिरा महाराम के पास कुछ लोग ताश पत्ती के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर चौकी बसदेई पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, ताश पत्ती, मोटरसाइकल, ऑटो, मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में –

  1. नेहरू पिता राधिकाप्रसाद गोंड उम्र 27 वर्ष निवासी मेरिसरा थाना सूरजपुर
  2. प्रवीन यादव पिता ललचू यादव उम्र 45 वर्ष निवासी नवाडीह थाना सूरजपुर
  3. शिवसेवक सारथी पिता हरिप्रसाद उम्र 48 वर्ष निवासी उचडीह
  4. राजकुमार पिता महेश पनिका उम्र 32 वर्ष निवासी सपकरा थाना सूरजपुर
  5. बेला राजवाड़े पिता इन्द्रदेव राजवाड़े उम्र 29 वर्ष निवासी उचडीह चौकी बसदेई

के नाम शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 12,860 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक ऑटो क्रमांक CG 29 AF 3826, तीन मोबाइल फोन एवं अन्य सामान जप्त किया। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार 820 रुपये बताई जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई चौकी बसदेई प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321