टू-ए आफिसर कालोनी में हुए चोरी का थाना विश्रामपुर पुलिस ने किया खुलासा, 1 चोर गिरफ्तार।2 मोटर सायकल को चोर ने ग्राम तिलसिंवा व गंगापुर कन्या परिसर अम्बिकापुर से किया था चोरी।

सूरजपुर। दिनांक 07.04.2026 को टू-ए आफिसर कालोनी विश्रामपुर निवासी डॉक्टर शुभांगी वर्मा ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट कराया कि दिनांक 06.04.2026 को रात्रि इमरजेन्सी ड्यूटी थी शाम करीब 6.30 बजे अपने क्वाटर से दरवाजा लाक कर ड्यूटी गई थी रात्रि में ड्यूटी की और सुबह दिनांक 07.04.2026 को डियूटी करके करीब 7.30 बजे वापस आई तो गेट खुला हुआ था कोई अज्ञात चोर 40 हजार रूपये नगदी को चोरी कर ले गया है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना विश्रामपुर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान अज्ञात चोर की लगातार पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि उक्त घटना दिनांक की शिवनन्दनपुर निवासी आदित्य साहनी रात्रि में घुमते फिरते दिखा था जिसके बाद से ही वह फरार है। इसी बीच दिनांक 07.05.2026 को जरिये मुखबीर पता चला की आदित्य साहनी एक आपाचे मोटर सायकल से बिश्रामपुर में घुम रहा है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 06.04.2026 के मध्य रात्रि करीब 12-1 बजे टू-ए आफिसर कालोनी क्वाटर नम्बर 39 के ताला को तोड कर घर के अन्दर घुस कर आलमारी में रखा पर्स में करीब 40 हजार रूपये को निकाल कर चोरी करना स्वीकार किया और पैसा को खर्च करना बताया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की रकम में से 7500 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त सुंगा राड को जप्त किया गया।


पूछताछ की कड़ी में उसने यह भी बताया कि दिनांक 22.04.2026 को सूरजपुर के ग्राम तिलसिवां मेनरोड से करीब 4.30 बजे घर में खड़ी एक सफेद रंग का एमहा एफजेडएस मोटर सायकल नम्बर सीजी 15 डी ई 6352 को चोरी कर के ले गया था जिसका पेट्रोल खत्म हो गया था उसे विश्रामपुर ओभर ब्रिज नर्सरी के पास मोटर सायकल को छोड कर भाग गया था। इसी प्रकार दिनांक 03.05.2026 को अम्बिकापुर गंगापुर कन्या परिसर से एक काला सफेद रंग का आपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 ईई 0274 नम्बर का मोटर सायकल को चोरी कर बिश्रामपुर में लाना और उपयोग करना बताया। मामले में आपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 ईई 0274 जप्त किया गया है।
मोटर सायकल चोरी का होने के अंदेश पर इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा 35(1-5)/303(2) बीएनएसएस/बीएनएस तैयार किया गया है। उपरोक्त मामलों में आरोपी आदित्य साहनी पिता रमेश साहनी उम्र 19 वर्ष पता नगर पंचायत शिवनन्दनपुर, थाना विश्रामपुर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, एएसआई अशोक साहू, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, निलेन्द्र द्विवेदी, सोहरलाल पावले, निर्मल सिंह, पुष्पा रवि आरक्षक खेलसाय राजवाडे, उमेश राजवाडे, योगेश्वर सिंह कंवर व अजय प्रताप राव विशेष रूप से सक्रिय रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321