
सूरजपुर। दिनांक 25.04.2026 को ग्राम सोनपुर निवासी रहमत उल्ला ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई अशफाक उल्ला एवं पिता जरीब उल्ला का सोनपुर मेन रोड में फर्नीचर का दुकान व घर है। माह जुलाई में भाई अशफाक उल्ला व पिता जरीब उल्ला फाड के केश में जेल जाने से दिनाँक 10.07.2025 से दुकान बंद था। मेरे पिताजी जरीब उल्ला जमीन एवं घर को बेच दिये है। दुकान में रखा समान को खाली करने के लिये दिनॉक 23.04.2026 को सुबह गया तो देखा कि फर्नीचर दुकान के उपर सीढी के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था, दुकान घर के अन्दर जाकर देखा तो दुकान में लगा बोल्टास कम्पनी का एसी, एलईडी टीव्ही, सिलिंग फैन, डेªसिंग, टी टेबल, पलंग, गद्दा को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 305(क), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। सीएसपी बेर्नार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भवराही का असलम के घर उक्त चोरी का सामान रखा गया है जिसके बाद वहां दबिश देकर असलम को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी सेराज मोहम्मद, संजय कनेडिया, अन्नू कनेडिया, खेलसाय व 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 1 नग एलईडी टीव्ही, वोल्टास कंपनी का एसी फैन, 1 नग पलंग व प्लाई, 1 नग ड्रेसिंग, टी टेबल, 2 सिलिंग फैन कुल कीमत करीब 64 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी (1) असलम पिता अजीज मो. उम्र 32 वर्ष ग्राम भवराही (2) सेराज मो. पिता मो. जब्बार अली उम्र 27 वर्ष ग्राम भवराही (3) संजय कनेडिया पिता अंचभित दास कनेडिया उम्र 35 वर्ष ग्राम खडगवा (4) अन्नू कनेडिया पिता सुपाडी लाल कनेडिया उम्र 24 वर्ष सा. खडगवां (5) खेलसाय पिता गोरेलाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खडगवां चौकी बसदेई को दिनांक 25.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले के फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, महेन्द्र प्रताप सिंह, अभय तिवारी, अशोक केंवट, रामकुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, दिलीप साहू, आदित्य यादव, महिला आरक्षक पूनम भगत व प्रफुल्ला सक्रिय रहे।