2 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख 50 रूपये कीमत के मवेशी जप्त, थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने और ऐसे कृत्य में शामील लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.03.2026 को थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मवेशी तस्कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 24 एटी 5022 में अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर अम्बिकापुर से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे है।
सूचना पर थाना चंदौरा पुलिस द्वारा चंदौरा चौक में नाकाबंदी लगाकर उक्त वाहन के आने पर उसे रोकवाया। वाहन में 2 व्यक्ति भूप सिंह पिता भूरे सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी फिरोजपुर थाना बिसौली जिला बदायू उत्तरप्रदेश एवं वसीम पिता इदरीस कुरैशी उम्र 20 वर्ष निवासी खैरी थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तरप्रदेश मिले। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 नग जीवित व 1 नग मृत भैंसा पाया गया। दोनों व्यक्ति से मवेशी बिक्री व परिवहन संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मामले में पिकअप वाहन एवं मवेशी जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) (घ) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नीलकुसुम बेक व टीम सक्रिय रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321