बसदेई चौकी में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

28 फरवरी 2026 को चौकी बसदेई थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर के उप महानिरीक्षक / श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के दिशा निर्देशानुसार होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस के दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न हुई।


बैठक का आयोजन चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भैयाथान तहसीलदार उमेश कुमार कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी jbbbbbbhh कीbअफवाहों एवं हुड़दंग से दूर रहें।
बैठक में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विजेन्द्र गोयल, लक्ष्मण रजवाड़े, सरपंच मनोज सिंह, रामसुन्दर सिंह सहित जोर, नगर, भवराही, मशीरा, चोपन व सुन्दरपुर पंचायतों के सरपंच व उप-सरपंच उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान क्षेत्र के गुंडा बदमाश कमलेश्वर प्रसाद साहू, विमलेश तिवारी, दिनेश यादव, मनोज तिवारी, दीपक अगरिया, राजेश साहू तथा निगरानी बदमाश चन्द्रिका रजवाड़े एवं उमेश सिंह की चेकिंग कर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321