प्रेमनगर थाना प्रभारी विराट ने स्कूल के नन्हे बच्चों को दैनिक वस्तुओं का किया वितरण छात्रों की ख़ुशी हुई दोगुनी,,

सूरजपुर, दिनांक 27 जनवरी 2026 को सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना प्रभारी, विराट विशि ने आज पुनः मानवता का परिचय देते हुए वनाँचल क्षेत्र के प्राथमिक व माध्यमिक शालाओ के अध्यन्नरत छात्रों को दैनिक समाग्री प्रदान किया,

विदित हो की वनाँचल क्षेत्र के हरिहर पुर, रामेश्वरमनगर, के प्राथमिक व माध्यमिक शाला मे बच्चों को दैनिक वस्तु जैसे नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, कोलगेट ब्रस आवला तेल सैम्पु सहित ग्लूकोज व चॉकलेट का थैला प्रति बच्चों को प्रदान किया गया,

ज्ञात हो की पूर्व मे भी प्रेमनगर थाना प्रभारी विराट विशी द्वारा अनाथ स्कूली बच्चों को कपड़े और सवेटर तथा चप्पल जूता जैसे वस्तु विद्यालय के छात्रों को प्रदान कर चुके है,,

थाना प्रभारी विराट विशी ने कहा की यह कार्य नवाचार का स्वरूप है।। जरूरत मंद बच्चों को देने से उनकी समस्याओ का कुछ समाधान करने की कोशिश जारी रहेगा, जिससे बच्चों की छोटी छोटी जरूरत पर उन्हें परेशान न होना पड़े,।।

कहा बच्चों को होली से पहले दिए गए उपहार समाग्री से बच्चों की ख़ुशी दोगुना हो गई, यह मेरे लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण रहा ।।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीतू पटेल, राधेश्शवरी उइके, ज्योति, प्रभा जयंती पोर्ते, प्रधान पाठक रामकिशन राजवाड़े,किशन भारद्वावाज,सुश्री पूर्णिमा पोरतें,ठाकुर राम तथा पुलिस प्रशासन के सिंधु कुजूर व सत्यम सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321