श्री श्याम निशान सेवा परिवार द्वारा 23 अगस्त को नि:शुल्क निशान एवं श्री श्याम चालीसा वितरण

सूरजपुर। श्री श्याम निशान सेवा परिवार, सूरजपुर द्वारा श्री श्याम बाबा के 50वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर नि:शुल्क निशान वितरण एवं श्री श्याम चालीसा वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्यक्रम 23 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से रंगमंच के पास स्थित हनुमान मंदिर, सूरजपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य श्री श्याम बाबा के भक्तों में श्रद्धा एवं भक्ति की भावना को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क निशान एवं श्री श्याम चालीसा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क निशान सेवा प्रदान की जाएगी। आयोजकों द्वारा इस सेवा को किसी प्रदर्शन या अभियान के रूप में नहीं, बल्कि श्री श्याम बाबा के चरणों में अटूट श्रद्धा एवं सम्मान के भाव से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजन में शुभम अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल,उपेन्द्र, आकाश, बालेंद्र एवं उमेश सहित श्री श्याम निशान सेवा परिवार, सूरजपुर के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

आयोजकों ने श्री श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं नि:शुल्क निशान व श्री श्याम चालीसा वितरण सेवा का लाभ लेने की अपील की है।

स्थान: रंगमंच के पास, हनुमान मंदिर, सूरजपुर
दिनांक: 23 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से
आयोजक: श्री श्याम निशान सेवा परिवार, सूरजपुर

संपर्क:
शुभम अग्रवाल – 8770082722
उपेन्द्र – 8770773687
आकाश – 8770269072
बालेंद्र – 7974104355
उमेश – 9977345007

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321