
सूरजपुर। जिले के देवनगर इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर एक युवक को नशीला इंजेक्शन देते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला के हाथ से युवक को इंजेक्शन दिए जाने का दृश्य नजर आ रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में नशीली दवाओं के कथित कारोबार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और इंजेक्शन में मौजूद पदार्थ की प्रकृति की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस विषय में अति पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन ने कहा की वीडियो की जांच कर इस पर कार्यवाही करेंगे
अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है या नहीं और जांच के बाद इस पूरे मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं।
अकाश कसेरा की रिपोर्ट