अचानक नदी में आई बाढ़ में फंसे युवक को पुलिस टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

मछली मारने गए युवक के बीच नदी में फंसने की सूचना पर पुलिस, SDRF और ग्रामीणों ने चलाया संयुक्त बचाव अभियान।

सूरजपुर। थाना ओड़गी क्षेत्र के ग्राम मांदर में 02 सितंबर 2026 की सुबह रेड नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण टापूनुमा स्थान पर फंसे एक युवक को पुलिस, एसडीआरएफ टीम एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
व्यक्ति के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित रेस्क्यू करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश देवांगन तथा एसडीओपी ओड़गी श्री राजेंद्र मंडावी के मार्गदर्शन में यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


ग्राम मांदर निवासी अशोक पिता ननकू चेरवा, उम्र 30 वर्ष, अपने दो अन्य साथियों के साथ सुबह करीब 10 बजे नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ गई और पानी का बहाव तेज होने से अशोक नदी के बीच स्थित टापूनुमा स्थान पर फंस गया।
युवक के नदी में फंसे होने की सूचना मिलते ही थाना ओड़गी स्टाफ एवं एसडीआरएफ सूरजपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास एवं परिश्रम कर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद थाना प्रभारी ओड़गी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी ओड़गी निरीक्षक दिनेश कुमार पुरेना, Asi ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक उदय कुमार सिंह, मनोज वर्मा, आरक्षक अनिल एक्का सहित एसडीआरएफ सूरजपुर की टीम एवं ग्रामीण सक्रिय रहे।

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान।
अचानक नदी में आई बाढ़ के बीच युवक के फंसने की सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चलाए गए बचाव अभियान से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों के सहयोग की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321