
2003 voter list for SIR: मध्य प्रदेश समेत भारत के 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे मतदाताओं का सूची से नाम हटाना है, जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर है, वे दूसरे स्थानों पर स्थायी रूप से बस चुके हैं या फिर उनकी मृत्यु हो चुकी है। लेकिन, इस प्रक्रिया में वास्तविक मतदाताओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बहुत से लोगों को 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिल रहा है।