सूरजपुर: प्रधान पाठक पर नशे में स्कूल में सोने का आरोप, भोजन के इंतजार में बैठे रहे 15 बच्चे

सूरजपुर। ओड़गी विकासखंड के धरसेड़ी पंचायत स्थित कुधरीपारा प्राथमिक शाला से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान पाठक शराब के नशे में बेसुध होकर स्कूल के फर्श पर सो रहे थे, जबकि 15 बच्चे मध्याह्न भोजन के इंतजार में बैठे रहे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321