रजनी बेरठ और पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला: निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर। शिक्षिका रजनी बेरठ और उनके पुत्र सुजल बेरठ की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में थाना बिश्रामपुर पहुंचकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चूड़ियां भेंट कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित व्यक्तियों के बयानों की गंभीरता से जांच करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि मामले की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

10 दिनों का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को ठोस कार्रवाई के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल, इस मामले में कांग्रेस की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321