नशे में धुत मिले ASI और आरक्षक, लावारिस हालत में मिली INSAS राइफल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास दो पुलिसकर्मियों के कथित तौर पर शराब के नशे में मिलने और INSAS राइफल को लावारिस हालत में छोड़ने की घटना से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले में पदस्थ हैं और एक कैदी को अंबिकापुर जेल छोड़ने आए थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास उनके नशे में होने और सरकारी हथियार की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और INSAS राइफल को अपने कब्जे में लिया।

इस घटना ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और सरकारी हथियारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है।

फिलहाल, मामले में विभागीय कार्रवाई और जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

#Ambikapur #BreakingNews #Surajpur #ChhattisgarhPolice #NewsIndia247

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321