ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, हादसे के बाद भड़का आक्रोश; क्रेशर और ट्रैक्टर में आग लगाने की खबर!

चांदनी बिहारपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के कुबेरपुर चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 28 वर्षीय चंद्रावती जायसवाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर से इलाज कराकर घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित लोगों ने तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी को बंधक बना लिया। वहीं, क्रेशर और ट्रैक्टर में आग लगाए जाने की भी सूचना है। इन घटनाओं और अधिकारियों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

फिलहाल, क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की कार्रवाई और ग्रामीणों से बातचीत को लेकर अधिकृत जानकारी का इंतजार है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321