
सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।
पर्री स्कूल पारा इलाके में एक युवक बाइक समेत कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक घुई रामकोला का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।