
सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत नवापाराकला में आज 28 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में कुल 1125 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इसके साथ ही छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड पंजीयन भी किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग, आई स्क्रीनिंग और दांतों से संबंधित समस्याओं की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के बाद जरूरत के अनुसार हितग्राहियों को उचित उपचार, स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच और विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिला।