तिरंगे के सम्मान में एकजुट हुए लोग, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सूरजपुर/13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली इस यात्रा में लगभग एक हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


तिरंगा यात्रा शासकीय कन्या हाई स्कूल बिश्रामपुर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पहुंची और निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः शासकीय कन्या हाई स्कूल में संपन्न हुई। करीब 02 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति के नारों और जयघोष के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321