लोकेशन – सूरजपुर
रिपोर्टर – अभिषेक गुप्ता
दिनांक – 23/11/2025

एंकर – सूरजपुर जिले के दुरस्थ अंचल चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शराबी पति ने तीन बच्चों की मां यानी अपनी ही पत्नी को शराब के नसे में पत्थर व डंडे से वारकर मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पत्नी के शव को अपने ही घर के कुएं में फेंक उपर से पुआल (पैरा) ढक दिया जिससे किसी को पता न चले,,,,
दरअसल चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला माझापारा का रहने वाला अशोक रजक अपनी पत्नी देवकुमारी से आए दिन शराब के नसे में विवाद करता था,और बिती रात भी शराब के नसे में विवाद के दौरान घर में रखे बांस के डंडे और मसाला पिसने के लिए उपयोग किए जाने वाले पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया,,,,
इसके बाद शव को छिपाने के लिए अपने ही घर के कुएं में फेंक उपर से पुआल ढंक दिया,,,,
बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान छोटे बेटे के द्वारा बिच बचाव करने की कोशिश की लेकिन उसे भी मारने की कोशिश शराबी ने की जहां बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई और डरे सहमें बच्चे ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई को दी,,,
घटना की सुबह बड़े बेटे ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी मां देवकुमारी की पताशाजी करने लगे इसी दौरान अपने घर के कुएं में झांककर देखा तो पुआल के नीचे शव दिखाई दिया,,,,
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवाया व एफ एस एल टीम की मौजूदगी में जांच पड़ताल में जुट गई है।।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अशोक फरार बताया जा रहा है जिसकी पताशाजी पुलिस के द्वारा की जा रही है,,,