
सुरजपुर कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोरिया जिले के छिंदिया रनई क्षेत्र और सूरजपुर जिले के राइस मिलरों द्वारा धान की अवैध पलटी और एडजस्टमेंट किए जाने के गंभीर आरोप उजागर हुए हैं।

आरोप है कि एक जिले से धान उठाकर दूसरे जिले में किसानों के खातों में खरीदी दिखाते हुए उसे अवैध रूप से अन्यत्र भेजा जा रहा था। इसी कार्रवाई में रामानुजनगर में पिकअप वाहन क्रमांक 6 को प्रशासन की संयुक्त टीम ने जप्त किया।

एसडीएम, तहसीलदार और जिला खाद्य अधिकारी की टीम ने वाहन को पकड़कर थाना प्रभारी रामानुजनगर को सुपुर्द किया। जांच में धान के स्रोत, परिवहन दस्तावेज और खातों की एंट्री में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं।