सड़क पर बर्थडे मनाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर, पुलिस की 2 टीमें आरोपियों की पतासाजी में लगी।

सूरजपुर। दिनांक 16.02.2026 के रात्रि करीब 10-11 बजे अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही आरव रेस्टोरेंट के सामने अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल व उसके 4-5 अन्य साथियों के द्वारा लोक मार्ग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित कर बर्थडे बनाते हुए आतिशबाजी किया गया। इस मामले में चौकी लटोरी थाना जयनगर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 285, 126(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर धरपकड़ हेतु पुलिस की 2 टीमे गठित कर लगाया है। पुलिस की टीमे लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश देने में लगी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321