लटोरी के 33/11 केवी उपकेन्द्र में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, 3200 उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली,,,

सूरजपुर दिनांक 24 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (छ.स्टे.पो.डि.क.लि.) द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर संभाग के अंतर्गत उपसंभाग बिश्रामपुर के ग्राम लटोरी स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र में 48.34 लाख रुपये की लागत से 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 5 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर विगत दिवस सफलतापूर्वक स्थापित एवं ऊर्जीकृत किया गया।
नई क्षमता वृद्धि के बाद लटोरी उपकेन्द्र से जुड़े ग्रामकृलटोरी, द्वारिकानगर, सोनवाही, महेशपुर, अर्जुननगर, करवां, हीराडबरी, संबलपुर सहित लगभग 3200 उपभोक्ताओं को अब बेहतर वोल्टेज और गुणवत्तापूर्ण बिजली की सुविधा मिलेगी। कार्यपालन अभियंता श्री बसंत सोम ने बताया कि पुराना 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर अक्सर ओवरलोड होने से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती थी। नए 5 एमवीए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्रामीण क्षेत्रों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
इस सफल कार्य के लिए मुख्य अभियंता श्री यशवंत शिलेदार तथा अधीक्षण अभियंता श्री राजेश लकड़ा ने पूरी तकनीकी टीमकृकार्यपालन अभियंता श्री बसंत सोम, श्री मुकेश ध्रुव, श्री नवजोत सिंह आयाम, सहायक अभियंता श्री अनुरंजन कूजुर, श्री प्रतीक बारा, कनिष्ठ अभियंता श्री शादाब अहमद, श्री शाजिद शेख एवं लाइन कर्मचारियों को बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321