मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,व राजेश अग्रवाल की पहल महिला सशक्तिकरण की लहर पर ‘पहाड़गांव बोटिंग’ का आगाज़ पहाड़गांव में बोटिंग की धूम,झील की गोद में नई उमंग, पर्यटन को पंख लगेगी,,,

सूरजपुर, दिनांक 25 नवंबर 2025 जिले के पर्यटन मानचित्र पर अनोखी पहल और आत्मनिर्भरता का एक नया रंग भरते हुए, सूरजपुर के पहाड़गांव स्थित खोखनिया बांध की शांत झील में बोटिंग सुविधा का भव्य आगाज हो गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र की कैबिनेट मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं अम्बिकापुर विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल जी की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उनकी ही पहल पर, जिला प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की और इस रमणीय स्थल को न सिर्फ पर्यटकों के लिए खोल दिया है, बल्कि इसे महिला सशक्तिकरण का एक ज्वलंत प्रतीक भी बना दिया है।।
डीएमएफ से मिली ‘मुस्कान’, महिला समूह बनी नाविक …..
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राजेश अग्रवाल कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की मांग को बल देते हुए इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया। उनकी सिफारिश पर, जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से आवश्यक फंडिंग सुनिश्चित की गई। इसके तहत, ग्राम पंचायत पहाड़गांव के ‘मुस्कान’ महिला स्व-सहायता समूह को 6 सीटर मोटर बोट और 4 सीटर पैडल बोट सौंप दी गई।
समूह की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर नाविक के रूप में सशक्त बनाया गया। इस सफल शुरुआत ने महज चार दिनों में ही सकारात्मक नतीजे दिखाने शुरू कर दिए हैं

….
चार दिनों में ₹9,100 की कमाई आत्मनिर्भरता की मिसाल,,
20 नवंबर को बोटिंग सुविधा शुरू होने के बाद से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। समूह की महिलाओं ने पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा कराते हुए, केवल चार दिनों में 9,100 रुपये की कमाई कर ली है। यह आँकड़ा आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महिला शक्ति की सफलता को दर्शाता है। समूह की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मंत्री व स्थानीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े जी की पहल ने हमें नई जिंदगी दी है। यह महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त कदम है, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणा बनेगा।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321