भटगांव विधानसभा: 150.56 करोड़ की लागत से बनेंगी 33 नई सड़कें, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली स्वीकृति

सूरजपुर 30 दिसम्बर 2025 /
भटगांव विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्र में 150.56 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से भैयाथान और ओड़गी ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

33 प्रमुख मार्गों का होगा निर्माण और उन्नयन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार, कुल 33 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमें ओड़गी और भैयाथान ब्लॉक के कई ऐसे मार्ग शामिल हैं, जिनकी मांग लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे। इन सड़कों के बनने से सुदूर वनांचल क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मुख्य मार्गों से हो जाएगी।

प्रमुख स्वीकृत कार्य:
स्वीकृत कार्यों में 28.99 करोड़ की लागत से बनने वाली ओड़गी नवाटोला रोड (8.20 किमी से धुईडीह पंडोपारा) सबसे प्रमुख है। इसके अलावा:
भवरखोह से जमड़ी (लागत: 9.50 करोड़)
खोंड नवापारा से केसर (लागत: 8.73 करोड़)
माड़र से भाड़ी नवापारा (लागत: 8.38 करोड़)
भैयाथान ब्लॉक में भौराही देवालय से शिवपुर मार्ग

“जनता की सुविधा पहली प्राथमिकता” – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “क्षेत्र का विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। 150.56 करोड़ की राशि से स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देंगी। किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। हम गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इन कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह है और विश्वास है कि मंत्री जी के नेतृत्व में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321