बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सूरजपुर जिले के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा का पूर्वाभ्यास, डॉक्टर व कर्मचारी हुए जागरूक

सूरजपुर/17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए जिला सूरजपुर के स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसी एवं एस.आर.पी.आर. हॉस्पिटल सूरजपुर में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) आयोजित किया गया।
इस पूर्वाभ्यास के दौरान संबंधित विशेषज्ञों द्वारा अग्निशमन उपकरणों की प्रचलन विधि को विस्तार से समझाया गया तथा आग लगने की स्थिति में की जाने वाली त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। तीनों स्वास्थ्य संस्थानों में उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने इस डेमो में सक्रिय रूप से भाग लिया और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हासिल की।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील इमारतों में मरीजों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वाेपरि होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम से पूर्व इस प्रकार का प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति में अस्पताल का प्रत्येक कर्मचारी आग को नियंत्रित करने में सक्षम हो और किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321