
सूरजपुर ….. कलेक्टर सूरजपुर एस जयवर्धन ने अवैध धान भंडारण को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिले सहित जिले के बॉर्डर क्षेत्र में भी बैरिकेट लगाकर अवैध रूप से ध्यान परिवहन को रोका जा सके …..
दूसरे राज्यों से आकर धान परिवहन करने वालों पर भी जिला प्रशासन की सख्त नजर

इन दोनों अवैध रूप से किया गया धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त नजर व ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है इसी तारमतम्य में S D M भैयाथान चांदनी कँवर व तहसीलदार भैयाथान के नेतृत्व, राजस्व की टीम ने जिले के भैयाथान क्षेत्र के ग्राम रजबहर में एक व्यापारी के गोदाम में छापेमार की कार्यवाही कर अवैध रूप से किया गया 220 बोरा धान वजन 88 क्विंटल धान भण्डारण पर प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्यवाही किया

गोदाम से मिले धन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने से जब्ती की कार्यवाही कर गोदाम को सील किया गया तथा दूसरी ओर ग्राम भांडी तहसील ओड़गी निवासी किसान द्वारा उक्त व्यापारी के गोदाम से 80 बोरा धान वजन 32 क्विंटल धान क्रय कर परिवहन किये जाने से 80 बोरा धान सहित ट्रेक्टर को जप्त कर थाना झिलमिली के सुपुर्द किया गया
उक्त सारी कार्यवाही में तहसीलदार भैयाथान, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सहित राजस्व अमले की आम भूमिका रही है