देर रात प्रशासनिक अमले के साथ  जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से जाना उनका हालचाल

सूरजपुर/ 25 नवंबर 2025 / कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने प्रशासनिक अमले के साथ बीती रात जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। उन्होंने भर्ती हुए मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के रेग्युलर मॉनीटरिंग हेतु मौके पर उपस्थित एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल व अन्य संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने क्रमवार अलग अलग कक्ष का निरीक्षण किया और वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर द्वारा लगभग एक घंटे तक जिला अस्पताल के वार्डों में भ्रमण कर मरीजों से चर्चा किया गया।

जिसमें सही उपचार और समय में दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं कि नहीं इसकी जानकारी मरीजों से ली गई।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जनपद कार्यालय सूरजपुर चल रहे एसआईआर के तहत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटेल व संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321