चोरी का कोयला व परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर सहित 2 व्यक्ति को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम दिनांक 23.01.2026 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुसमुसी तरफ से एक जोन डियर ट्रेक्टर बिना नंबर में अवैध रूप से ग्राम रगदा का बेला राजवाड़े अपने ड्राईवर के साथ चोरी का पत्थर कोयला लोड कर रगदा की ओर आ रहा है।


सूचना पर बसदेई पुलिस ने ग्राम रगदा में घेराबंदी कर कुसमुसी की ओर से आ रहे उक्त ट्रेक्टर को रोकवाया जिसमें पत्थर कोयला लोड़ था, कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर बेला राजवाड़े पिता राय उम्र 31 वर्ष व संजय राजवाड़े पिता सरजू प्रसाद उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी ग्राम रगदा द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पत्थर कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-घ)/303(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर 2 टन कोयला कीमत करीब 10 हजार रूपये, परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर ट्रेक्टर जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि भास्करपारा ओपन कास्ट माईन्स से कोयला चोरी कर बिक्री करने हेतु ला रहे थे। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह व टीम सक्रिय रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321