केंद्रीय बजट 2026 पर सूरजपुर सी ए अरुण गुप्ता की प्रतिक्रिया,,,,

केंद्रीय बजट 2026 सकारात्मक एवं विकासोन्मुख बजट है! पूंजीगत व्यय एवं बुनियादी ढांचे के लिए आबंटन में वृद्धि से देश में आर्थिक विकास को गति मिलेगी! राजकोषीय घाटे को कम करने का लक्ष्य वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देगा! वेतनभोगीय कर्मचारियों एवं मध्यम वर्ग के लिए आयकर दर एवं श्रेणी अपरिवर्तित रहना निराशाजनक है! नया आयकर अधिनियम 2025, के 01 अप्रैल 2026 से लागू होने से आयकर प्रक्रिया में सरलता आयेगी! रक्षा बजट में वृद्धि, MSME एवं विनिर्माण उद्योग को प्रोत्साहन, सेमी कंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने जैसे अन्य प्राथमिकताओं से रोजगार एवं सकल घरेलू उत्पादन में वृद्धि होगी! STT में वृद्धि से शेयर बाज़ार में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा! सरकार से आशा है कि बजट घोषणाओं के सफल क्रियान्वयन से देश के सकल घरेलू उत्पादन में वृद्धि होगी!

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0987654321